छत्तीसगढ़

Sarguja: प्रशासन के नीतियों के विरोध में किसान मोर्चा, आदेश को 15 अगस्त तक वापस लेने की मांग, नहीं तो दी ये चेतावनी

शिव शंकर साहनी@सरगुजा । (Sarguja) जिले में प्रशासन की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है।

किसान मोर्चा का आरोप है कि प्रशासन द्वारा किसानों पर जबरन वर्मी कंपोस्ट यानी गोबर का खाद यूरिया के साथ खरीदने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरगुजा कलेक्टर द्वारा मौखिक रूप से एक सर्कुलर जारी किया गया है। (Sarguja) जहां किसानों को 10 बोरी यूरिया के साथ 15 बोरी गोबर खाद खरीदने को मजबूर किया जा रहा है। जो सरासर गलत है।

Dhamtari: अब हाथों की कलाई नहीं रहेगी सुनी, भाजपा महिला मोर्चा 18 सालों से जवानों को भेज रही राखी

(Sarguja) किसान मजबूरी में बस गोबर खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। इसके विरोध में भारतीय जनता किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।

Accident: सरिया से भरा ट्रक चिल्फी घाटी के पास अनियंत्रित होकर पलटा…..हादसा इतना भयानक की चालक और परिचालक लोहे के बीच में फंसे….3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए बाहर

साथ ही कलेक्टर द्वारा मौखिक रूप से जारी इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। 15 अगस्त तक मांग नहीं पूरी होने पर 16 अगस्त से जिले भर में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी किसान मोर्चा के द्वारा दी गई है।

Related Articles

Back to top button