छत्तीसगढ़

Koreya: नायब तहसीलदार पर हमला, गंभीर रुप से हुए घायल, बिना अनुमति शादी होने की सूचना पर समझाइश देने गए थे गांव

कोरिया। (Koreya) बीती रात नायब तहसीलदार के वाहन पर हमले का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने पहले पत्थर रखकर गाड़ी रोका। फिर उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। इस घटना में नायब तहसीलदार अशोक सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके साथ मौजूद दो आरक्षकों को भी चोटें आई है।

जानकारी के मुताबिक जनकपुर थाना क्षेत्र में बीती रात घटई गांव में बिना अनुमति शादी होने की सूचना मिली थी, सूचना पर नायब तहसीलदार और दो आरक्षक समझाइश देने गए थे, वहीं वापसी में कंजिया व चांटी के बीच यह घटना हो गई। घटना में लगभग एक दर्जन लोगों के शामिल होने की सूचना मिली है, बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हैं

Related Articles

Back to top button