ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना से मुकेश को मिली 8.91 लाख की मदद, पेसमेकर प्रत्यारोपण

रायपुर। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद परिवारों के लिए आर्थिक मदद का माध्यम बन रही है।

रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम महुंआपाली निवासी मुकेश कुमार शर्मा को हृदय संबंधी गंभीर बीमारी के उपचार के लिए योजना के तहत 8 लाख 91 हजार 778 रुपए की सहायता स्वीकृत की गई। इसके बाद एम्स रायपुर में उनका सफल उपचार कर पेसमेकर प्रत्यारोपित किया गया।

मुकेश को अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी। परिजन उन्हें उपचार के लिए रायपुर लेकर पहुंचे। जांच के दौरान ईसीजी और इको में हृदय संबंधी गंभीर समस्या सामने आई। चिकित्सकों ने तत्काल उपचार की जरूरत बताई और एम्स रायपुर में इलाज शुरू किया गया।

मुकेश का उपचार 18 जुलाई 2024 से एम्स रायपुर में चल रहा था। इसी दौरान परिजनों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय रायगढ़ की आयुष्मान शाखा के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी मिली।

पात्रता के अनुसार आवेदन करने के बाद जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। पेसमेकर प्रत्यारोपण के लिए 8 लाख 91 हजार 778 रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई।

शासकीय सहायता मिलने से परिवार पर उपचार का आर्थिक बोझ कम हुआ। विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में एम्स रायपुर में मुकेश का सफल उपचार और पेसमेकर प्रत्यारोपण किया गया।

अब मुकेश स्वस्थ होकर सामान्य जीवन की ओर लौट रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए गंभीर बीमारी का इलाज कराना बड़ी चुनौती होता है। ऐसे समय में योजना से मिली सहायता उनके परिवार के लिए बड़ा संबल बनी।

मुकेश ने समय पर उपचार उपलब्ध कराने के लिए राज्य शासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सरकारी सहायता से उन्हें इलाज मिल सका और जीवन में नई उम्मीद जगी।

Related Articles

Back to top button