छत्तीसगढ़क्राईमबेमेतरा

शराब बना काल, नशे में युवक की हत्या, दूसरा गंभीर रुप से घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। जिले के नवागढ़ नगर पंचायत जहां पर 9 मार्च को लगभग 10  बजे रात्रि प्रमोद सिन्हा व भगउ यादव में विवाद हो गया। शराब के नशे में हुए दोनों पक्षों का विवाद में सबसे पहले मारपीट शुरू हुई। बाद में प्रमोद सिन्हा ने चाकू निकालकर भगउ यादव पर हमला कर दिया। इसी बीच वह बचने का प्रयास कर रहा था। तभी मुख्य आरोपी प्रमोद सिन्हा के चार अन्य दोस्तों ने उसका हाथ पीछे से पकड़ लिया। जिससे वह भाग नहीं सका। उसके साथ दूसरे युवक सतानंद यादव ने बचाने का प्रयास किया तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गया। 

घायल अवस्था में दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ लाया गया। जहां पर भगत यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  घायल शतानंद यादव को तत्काल प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज जारी है।

युवकों के बीच विवाद में एक बार फिर क्षेत्र में बिक रहे खुलेआम अवैध शराब व नशीली दवाई की पोल खोल कर रख दी है। आपको बता दें कि नवागढ़ क्षेत्र में लगातार मेडिकल स्टोर में अवैध नशीली दवाई देखने की शिकायत मिल रही है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है और आज यह हत्या का मामला सामने आया है, फिलहाल पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रमोद सिन्हा के साथ ही गोपाल यादव गोपी यादव राजू यादव व एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को धारा 147 148 149 294 302 307 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Back to top button