ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दिव्यांग धनेश्वर को दी ट्राइसाइकिल, पूरा किया वादा

सेवा संकल्प अभियान के तहत मिली मदद, अब आवागमन में होगी आसानी

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री और भटगांव विधायक लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के ग्राम कसलगिरी निवासी दिव्यांग धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल भेंट की। विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण के दौरान मंत्री की मुलाकात धनेश्वर से हुई थी। उनकी आवागमन संबंधी परेशानी को देखते हुए मंत्री ने ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। सेवा संकल्प अभियान के तहत उन्होंने अपना वादा पूरा किया।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने निज निवास बीरपुर में धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल प्रदान की। इससे उन्हें आने-जाने में सुविधा होगी और रोजमर्रा के काम पूरे करने में भी मदद मिलेगी।

जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास

मंत्री ने कहा कि जनसेवा का वास्तविक उद्देश्य आम लोगों की जरूरतों को समझना और उन्हें यथासंभव मदद उपलब्ध कराना है। दिव्यांगजनों का जीवन आसान बनाने के लिए जरूरी सुविधाएं और सहयोग देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। ऐसे प्रयासों से जरूरतमंदों को राहत मिलने के साथ उनके दैनिक जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

आवागमन में मिलेगी राहत

धनेश्वर साहू को ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयां कम होंगी। मंत्री ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनकी जरूरत को समझते हुए सहायता का भरोसा दिया था, जिसे पूरा कर उन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Back to top button