छत्तीसगढ़रायपुर

कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान, कहा-इंतजार कीजिए

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान सामने आया है। मंत्रालय में कर्मचारियों से चर्चा करने के बाद उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह था, आज सीएम के रूप में शपथ लिया। उपमुख्यमंत्री के रूप में अरुण साव और विजय शर्मा जी ने शपथ लिया। पीएम मोदी, अमित शाह जी, जेपी नड्डा जो पधारे ऐसा सौभाग्य था। सभी को आभार व्यक्त करना चाहेंगे।
हजारों की संख्या में जनता भी आई और बीजेपी पर बड़ा विश्वास कर जीत दिलाई है। प्रथम दिवस था और विधिवत पूजा अर्चना कर काम शुरू किए हैं। कोई निर्णय नहीं हुआ है,। कल कैबिनेट की बैठक रखी गई है।

सभी सेक्रेटरी के साथ परिचात्मक चर्चा होगी। कैबिनेट कल चर्चा करेगी। मोदी की गारंटी और घोषणा पत्र जारी किया है उसमें विस्तृत चर्चा होगी। कैबिनेट के विस्तार को लेकर कहा कि इंतजार कीजिए।

Related Articles

Back to top button