Raigarh: महिला पार्षद ने खाया जहर,इलाज के दौरान मौत

रायगढ़। कांग्रेसी महिला पार्षद संजना शर्मा ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। जिसके बाद रात से तबीयत बिगड़ने पर आज सुबह उन्हें मेट्रो हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। यहां इलाज के दौरान दोपहर 3:30 बजे उनकी मौत हो गई ! इस मामले की पुष्टि रायगढ़ नगर निगम के सभापति जयत ठेठवार ने मीडिया से की।
मृत महिला पार्षद वार्ड क्रमांक 27 से कांग्रेस की निर्वाचित पार्षद थी। जो अपनी ईमानदारी और स्पष्ट वादिता के कारण अलग पहचान रखती थी। मृतिका दूसरी बार कांग्रेस पार्टी से पार्षद चुनाव जीती थी।।