जिले

Marwahi: धान बेचने आने वाले किसानों को इधर उधर भटकने की जरूरत नहीं, अब धान खरीदी केंद्रों में निशुल्क भोजन की व्यवस्था

बिपत सारथी@मरवाही।  (Marwahi) छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार किसानों के हित मे निर्णय लिए जा रहे हैं। इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए जिला किसान कांग्रेस बिलासपुर के अध्यक्ष संदीप शुक्ला एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा दूरदराज के सीमान्त गांवों में स्थित धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिये निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

जिला अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि हमारे देश के अन्नदाताओं के बदौलत ही हम भोजन पाते हैं और ये अन्नदाता जब धान मंडी में धान बेचने आते हैं तो इनको पानी और भोजन के लिये इधर उधर भटकना पड़ता था।  इस समस्या को ध्यान में रखते हुए किसानों के लिये भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

Raipur: उरला हत्याकांड का खुलासा, बड़ा भाई निकला हत्यारा, जमीन विवाद में उतारा था मौत के घाट

राजीव किसान सुविधा केंद्र के नाम से इस केंद्र का संचालन किसान कांग्रेस के अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है। इन केंद्रों में सिर्फ भोजन ही नहीं अपितु किसानों को मुफ्त मास्क, मुफ्त सैनिटाइजर, स्वच्छ पेयजल, प्राथमिक उपचार किट, मनोरंजन साधन के साथ ही किसानों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की गई है।

Dhamtari: इस वजह से पत्नी को तालाब में डूबाकर पति ने उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

इस कार्यक्रम के आयोजकों ने इस आयोजन का प्रमुख श्रेय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजनाओं को दिया। भूपेश बघेल की किसान हितैषी योजनाओं से प्रेरित होकर किसानों को फायदा मिल रहा है।  

Related Articles

Back to top button