कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: कही पटाखे फोड़कर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को उकसाया, तो कहीं पर फेंके पर्चे, बीती रात से माओवादियों का उत्पात जारी

कांकेर। (Kanker) नक्सल प्रभावित जिलों में बीती रात से नक्सलियों का उत्पात जारी है। बीती देर रात मालेवाही कैंप के पास नक्सलियों ने पटाखे फोड़े। जवानों को उकसाने के लिए नक्सलियों ने बोदली थाने से कुछ दूरी पर पटाखे फोड़े थे। वहीं पल्ली बारसूर मार्ग में कई जगहों में भारत बंद को लेकर पर्चे फेंके थे।

(Kanker) नक्सलियों का कांकेर में बीती रात से उत्पात जारी है।(Kanker)  पंखाजूर में कई जगहों में बैनर पोस्टर टांगे हैं। वहीं नक्सलियों ने आगजनी वारदात को अंजाम दिया है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने भारत बंद के पर्चे फेंके है। वहीं आंदोलन को तेज करने की धमकी दी है।

देर रात नक्सलियों ने पीड़ापाल में मोबाइल टावर पर लगी मशीनों को आग के हवाले किया है। इधर कांकेर-आमाबेड़ा मार्ग पर पेड़ काट कर बाधित कर दिया। वहीं बैनर लगाकर भारत बंद का आव्हान किया है।

Related Articles

Back to top button