देश - विदेश

पीएम मोदी ने नागपुर के संबोधन में ‘शॉर्टकट’ राजनीति का दिया नारा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स में अपने संबोधन में “शॉर्टकट” राजनीति में शामिल राजनीतिक दलों पर तंज कसा और “अवसरवाद की राजनीति” की चेतावनी दी।

प्रधानमंत्री ने कहा, “कुछ राजनीतिक दल मतदाताओं को धोखा दे रहे हैं। हम शार्टकट राजनीति को भाग्य पर हावी नहीं होने दे सकते।”

पीएम मोदी ने रविवार को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और रावसाहेब दानवे उपस्थित थे।

‘शॉर्टकट पॉलिटिक्स के खिलाफ आपको चेताया’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि मैं आपको शॉर्टकट राजनीति के खिलाफ चेतावनी देना चाहता हूं। शॉर्टकट अपनाने वाले राजनीतिक नेता देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। जो लोग झूठे वादे करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं, वे सरकार नहीं बना सकते। मैं उनसे विकास के महत्व को समझने का आग्रह करता हूं।

Related Articles

Back to top button