Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
महासमुंद

Mahasamund: रात्रि कालीन कमांडो सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट, बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर कर्मचारियों ने बंद किया काम, कहा- जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक काम नहीं

बिपत सारथी@महासमुंद। जिले में रात्रि कालीन कमांडो सफाई कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। जहां बदमाशों के एक ग्रुप में सफाई कर रहे कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। वही बदमाशों के गिरफ्तारी को मांग को लेकर कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है।

दरअसल रविवार की शाम 7 बजे रात्रिकालीन सफाई कर्मचारी अपने ड्यूटी पर थे। तभी रैन बसेरा की छत पर दो व्यक्ति शराब का सेवन और यहां वहां गंदगी फैला रहे थे। जैसे सफाई कर्मचारी द्वारा मना किया गया। तो बदमाशों ने अपने पूरे गैंग के साथ मिलकर सफाई कर्मचारी सुमन सेन्द्रे और सुपरवाइजर विकास यादव पर हमला बोल दिया। जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद सभी कर्मचारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है और सफाई काम बंद कर दिए हैं।

Economic Survey tabled: संसद में आर्थिक सर्वेक्षण पेश, सरकार ने लगाया 9.2% सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि का अनुमान

पीड़ित सफाई कर्मचारी का कहना है कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी। तब तक हम काम बंद रखेंगे। वही नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कर्मचारियों को पुनः काम पर वापस लाने की बात कह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button