धमतरी

Lockdown बढ़ेगा या होगा खत्म, कलेक्टर ने मीडिया से कही ये बात…..पढ़िए

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Lockdown) जिले में कोरोना की दूसरी लहर के बीच लॉकडाउन का दूसरा फेस खत्म होने में सिर्फ दो दिन ही बाकी हैं। 5 मई को इसकी मियाद खत्म होनी है। लेकिन जिला प्रशासन ने 3 मई की शाम तक भी इस लॉक डाउन को और आगे बढ़ाने के संबंध में कोई निर्णय नही लिया है।

(Lockdown) जाहिर है अभी तक कोई सरकारी आदेश जारी भी नही हुआ है। इस से दुविधा की स्थिति बनी हुई है। आमतौर पर लॉकडाउन की घोषणा 48 से 72 घण्टे पहले ही कर दी जाती है। लेकिन अभी तक घोषणा नही होने से लॉक डाउन के मौजूदा स्वरूप के और आगे बढ़ने की संभावना कम है। इसकी जगह पर कुछ कड़ी शर्तें और प्रतिबंधों के साथ बाज़ार खुलने की संभावना बन रही है। (Lockdown) क्योंकि लॉक डाउन से रोज कमाने खाने वाले वर्ग सबसे ज्यादा पीड़ित होते हैं। व्यापार बंद होने से अर्थव्यवस्था को चोट पहुँचती है और इसका नुकसान लंबे समय तक दिखाई देता है।

वही दूसरी तरफ जिले में 25 फीसदी से ज्यादा संक्रमण दर को रोकने लॉकडाउन जरूरी भी है। ऐसे में प्रशासन दोनों पहलुओं पर तालमेल बैठाते हुए कोई बीच का रास्ता निकालने की कोशिश कर सकता है। धमतरी कलेक्टर जेपी मौर्य ने मीडिया से बात करते हुए साफ कहा कि सिर्फ संक्रमण दर को देखें तो लॉकडाउन को बढ़ाना ही ठीक है।  लेकिन, समय, स्थान, में विभिन्न प्रतिबंधों के साथ बाजार खोलकर बड़े वर्ग को राहत भी दी जा सकती है। कलेक्टर ने साफ किया कि इसका फैसला हालात के गहन आंकलन के बाद ही लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button