देश - विदेश

Corona का ताजा अपडेट, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 96 हजार से अधिक नए केस, इतने मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। (corona) देश में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। मरीजों की संख्या दिनों दिन लगातार बढ़ रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान रिकॉर्ड 96 हजार से अधिक नए मामले सामने आए है। सबसे अधिक 1,209 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है।

क्या कहती है स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में (Corona)पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 96,551 नये मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 45,62,415 हो गया। 1,209 संक्रमितों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 76,271 हो गई है। इस दौरान 70,880 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिससे कोरोना से मुक्ति पाने वालों की संख्या 35,42,664 हो गई है। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 24,462 बढ़कर 9,43,480 हो गए हैं।

Sarguja संभाग के दौरे पर प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला, शैक्षणिक गतिविधियों का लिया जायजा, बच्चों को लेकर कही ये बात,Video
इन राज्यों की स्थिति सबसे गंभीर

कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 8,698 बढ़कर 2,61,798 हो गयी तथा 495 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 28,282 हो गया। इस दौरान 14,253 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,715 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

(Corona)कोविड-19 से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है और यह 8,698 बढ़कर 2,61,798 हो गयी तथा 495 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 28,282 हो गया। इस दौरान 14,253 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7,00,715 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में लगातार बढ़ रहे मामले

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजों की संख्या 67 बढ़ने से सक्रिय मामले 97,338 हो गए हैं। राज्य में अब तक 4,702 लोगों की मौत हुई है। वहीं कुल 4,35,647 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कर्नाटक में मिले इतने नए मरीज

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2,067 की वृद्धि हुई है और राज्य में अब 1,01,556 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 6,937 पर पहुंच गया है तथा अब तक 3,22,454 लोग स्वस्थ हुए हैं।­­­­­

Related Articles

Back to top button