StateNewsखेलदेश - विदेश

KKR की प्लेऑफ उम्मीदें बरकरार: मुंबई को हराकर छठे स्थान पर पहुंची, चेन्नई के लिए करो या मरो मुकाबला

दिल्ली। आईपीएल में प्लेऑफ की रेस बेहद रोमांचक हो गई है। बुधवार को केकेआर ने मुंबई इंडियंस को हराकर अपनी उम्मीदें जिंदा रखीं।

इस जीत के साथ कोलकाता के 13 मैचों में 13 पॉइंट्स हो गए हैं और टीम दो स्थान ऊपर चढ़कर छठे नंबर पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है और 8 पॉइंट्स के साथ नौवें स्थान पर बनी हुई है।

अब चौथे स्थान के लिए राजस्थान, पंजाब, चेन्नई, कोलकाता और दिल्ली के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स का आज मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।

चेन्नई को प्लेऑफ की उम्मीदें बनाए रखने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हार के साथ टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

आरसीबी 18 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है और प्लेऑफ में जगह पक्की कर चुकी है। वहीं गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद 16-16 पॉइंट्स के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के बीच अब टॉप-2 में जगह बनाने की लड़ाई है।

राजस्थान रॉयल्स 14 पॉइंट्स के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है और प्लेऑफ की रेस में सबसे आगे नजर आ रही है। वहीं पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की उम्मीदें भी कायम हैं।

व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो वैभव सूर्यवंशी 579 रन के साथ ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे हैं।

Related Articles

Back to top button