छत्तीसगढ़
CG: शादी से ठीक 6 दिन पहले फांसी के फंदे पर झूला युवक, मौके से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला, कुछ लोगों का लिखा है नाम, जांच में जुटी पुलिस

सिमगा। शादी से ठीक 6 दिन पहले पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक युवक ने सुसाइड कर लिया। मौके से पुलिस को 5 पेज का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें कुछ लोगों का नाम लिखा गया है। इधर सिमगा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Ambikapur: संजीवनी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल का स्वास्थ्य मंत्री ने किया उद्घाटन, महापौर को दी बधाई
जानकारी के मुताबिक मृतक युवक 27 वर्षीय अतुल शुक्ला की 22 जनवरी को शादी तय थी। इस बीच किन्हीं कारणों से युवक ने घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर मुआयना के लिए पहुंची थी। कमरे से पांच पेज का सुसाइड नोट बरामद होने की बात कही जा रही है। अब तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।