कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: मृत अवस्था में जंगल में मिला हिरण का शव, पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा गया रायपुर, जांच में जुटी टीम

संजय साहा@कांकेर। (Kanker) पखांजूर में मृत अवस्था में जंगल में हिरण का शव मिला। हिरण के पेट में नुकीली लकड़ी फंसी है। वन विभाग ने पोस्टमार्टम के लिए हिरण के शव को रायपुर भेजा है।

जानकारी के मुताबिक मायापुर के जंगलों में मृत हिरण का शव का मिला है। जिसके बाद वन विभाग के अफसर जांच में जुटे हैं। (Kanker) यह मामला पश्चिम भानुप्रतापपुर के कापसी वन परिक्षेत्र का है।  

(Kanker) छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमावर्ती इलाकों में अधिक संख्या में हिरण का झुंड  देखा जाता है। सीमावर्ती इलाकों में शिकारियों का कुछ गिरोह सक्रिय भी है। हिरण दुर्लभ प्रजाति होने के कारण 800 से 1000 रुपए तक प्रति किलोग्राम तक इसका मांस बिक जाता है।

पखांजूर के आसपास के क्षेत्र में ग्रहों गीरेहो सदस्यों द्वारा इसके मांस को ऊंचे कीमत में खपाया जाता है। जिससे उनकी मोटी कमाई होती है।

इस संबंध में वन परीक्षेत्र अधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया की पखांजूर पशु चिकित्सालय के डॉ धाकड़ मृत हिरण का पोस्टमार्टम किया है। विभाग को पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच का दिशा तय हो पाएगा।

Related Articles

Back to top button