कांकेर (उत्तर बस्तर)

Kanker: भाजपा कार्यकर्ता 20 तारीख तक मनाएंगे ‘सेवा सप्ताह’…आज से कार्यक्रम आयोजित

प्रसेनजीत साहा@पखांजूर। (Kanker) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस को भाजपा द्वारा सेवा सप्ताह के रुप में मनाया जाता है। जिसकी आज से शुरूआत हो गई। यह 20 तराखी यानी एक सप्ताह तक चलेगा।

(Kanker)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को हैं, पर इस सेवा सप्ताह का आयोजन दिनांक 14 सितंबर से किया गया है और सप्ताह भर प्रत्येक दिन विविध गतिविधियों का संचालन कर गरीब वंचित वर्ग की सेवा की जाएगी।

पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने की साफ-सफाई

पहले दिन आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर लोगों की सेवा की। इस अवसर पर मंडल पखांजूर में वार्ड क्रमांक 10 में सफाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वार्ड कमांक 10 में संचालित आंगनबाडी केंद्र के आस-पास भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई की। इस अवसर पर वार्ड वासियों को साफ सफाई बनाए रखने के साथ साथ शौचालय का उपयोग करने की भी अपील की गई। कार्यकर्ताओं ने साफ साफाई अभियान चलाने के बाद प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करने के साथ साथ चीनी समान का पूर्ण बहिस्कार का संकल्प लिया गया।

Bilaspur: कलेक्टर ने सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का किया निरीक्षण, दिए ये उचित निर्देश
क्षेत्र के दूसरे वार्ड में भी चलाया गया साफ-सफाई अभियान

 इसी प्रकार मंडल कापसी में भी दुर्गा मंदिर प्रांगण के आस पास मंडल के कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई का अभियान चलाया। बांदे मंडल के कार्यकर्ताओं ने भी आज बांदे बाजार में साफ- सफाई अभियान चलाया।  इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष असीम राय वार्ड प्रभारी शंकर सरकार, वार्ड पार्षद संगीता कांगे, बबलू सरकार, अमित मंडल, पोल्टू कुंडू, राजेश नायर कापसी में मंडल अध्यक्ष दिपांकर दत्ता, जगबंधु विश्वास, वरूण बैरागी, किशोर हालदार, अंजली अधिकारी, शीलटू साहा, प्रदीप मांझी, स्वतंत्र नामदेव आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button