Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जशपुर

Jaspur: बारात लेकर गांव लौटा दूल्हा गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा माजरा

जशपुर। जिले में बारात लेकर गांव पहुंचे दूल्हे को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने शादी का झांसा देकर आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ता से संबंध बनाए, फिर उड़ीसा की लड़की से शादी कर लिया। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का है। अनिरूद्ध सिंह के खिलाफ एक आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका ने 19 फरवरी को ही FIR दर्ज कराई थी। शादी का झांसा देकर 4 साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब उसे पता चला कि अनिरूद्ध ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है।

जानकारी के मुताबिक तपकरा निवासी अनिरूद्ध सिंह फरसाबहार जनपद में तकनीकी सहायक है। 19 फरवरी को ओडिशा के राउरकेला में उसकी शादी थी। 18 फरवरी को बारात लेकर राउरकेला गया। शादी के बाद दुल्हन को विदा कर वापस अपने घर तपकरा लेकर पहुंचा। तभी तपकरा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button