Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बेमेतरा

NSUI का आक्रोश, दशहरे पर फूंका नरेंद्र मोदी का पुतला, कही ये बात

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा।(NSUI) आज जिलाध्यक्ष अजय राज सेन के नेतृत्व में बेमेतरा एनएसयूआई ने देशभर में लगातार तानाशाही के समरूप शासन करने वाले मोदी सरकार ने लगातार जनता को नजरअंदाज कर एकतरफा फैसले ले रही है।

(NSUI) चाहे वो 3 किसान विरोधी कानूनों की बात हो या बेरोजगार युवाओं को नहीं सुनने की बात हो या देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार पर धृतराष्ट्र बनें बैठने की बात हो – राम राज्य का दिखावा करने वाले इस सरकार ने देश को रावण राज्य से भी नीचे लाकर रख दिया है।

(NSUI) सरकार के इसी रवैये के खिलाफ़ आज दशहरा के अवसर पर युवाओं, किसानों व महिलाओं के रावण ‘नरेन्द्र मोदी’ के पुतले का दहन किया गया है।

इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलेश साहू उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस,प्रतीक दुबे शहर अध्यक्ष युवा कांग्रेस,मनीष सिन्हा,सौरभ राघव,राजू साहू पूर्व अध्यक्ष छात्रसंघ,मनीष साहू अध्यक्ष एनएसयूआई विधानसभा,अमित वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक एनएसयूआई, धनन्जय पाठक,कमल साहू,राधे दुबे,मोनल सिन्हा राष्ट्रीय संयोजक एनएसयूआई, खूबचंद चंद्राकर,ऋत्विक तिवारी,छोटू साहू,सईद खान,राजा पटेल,किशन वर्मा,जितेंद्र जोशी,आशीष तिवारी,जयप्रकाश राज सहित एनएसयूआई एवम युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button