Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेशबिज़नेस (Business)

ITR दाखिल करने की समय सीमा बढ़ाई गई, अब 15 मार्च तक कर सकेंगे फाइल

नई दिल्ली।  आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 15 मार्च तक बढ़ा दी गई है। मंगलवार को जारी एक परिपत्र में वित्त मंत्रालय ने कहा कि आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की नियत तारीख को  कोविड के कारण करदाताओं और हितधारकों कठिनाइयों और विभिन्न रिपोर्टों की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया गया है।

“आकलन वर्ष 2021-22 के लिए आय की विवरणी प्रस्तुत करने की नियत तिथि जो कि अधिनियम की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत 30 नवंबर 2021 थी।  जिसे 31 दिसंबर 2021 और 28 फरवरी 2022 तक बढ़ाया गया था। इसे आगे बढ़ाकर 15 मार्च  2022 कर दिया गया है।

आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पहले की 31 दिसंबर की समय सीमा के चलते कई करदाताओं और चार्टर्ड एकाउंटेंट ने नए आयकर फाइलिंग पोर्टल पर गड़बड़ियों पर देय तिथि के विस्तार पर अनुरोध किया था।

https://twitter.com/IncomeTaxIndia/status/1480878933734162433

वित्त मंत्रालय के केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड द्वारा आयकर रिटर्न के अलावा विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की नियत तारीख को भी बढ़ा दिया गया है। नई समय सीमा 15 फरवरी 2022 है।

पिछले वर्ष 2020-21 के लिए आयकर अधिनियम के किसी भी प्रावधान के तहत लेखा परीक्षा की रिपोर्ट प्रस्तुत करने की नियत तारीख जो कि 30 सितंबर, 2021, 31 अक्टूबर, 2021 और 15 जनवरी, 2022 तक बढ़ा दी गई थी। उसे आगे बढ़ाकर 15 फरवरी, 2022 कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button