StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

सलमान के बॉडीगार्ड से बच्चे को लगा धक्का: एक्टर ने पास जाकर मिलाया हाथ, गणपति दर्शन करने पहुंचे थे

मुंबई। मुंबई में गुरुवार को अभिनेता सलमान खान महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन करने पहुंचे। सलमान ने यहां बप्पा की पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद जब वह बाहर निकलने लगे तो उनके आसपास फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई। सुरक्षा टीम ने अभिनेता को बाहर निकालने के लिए लोगों को पीछे हटाकर रास्ता बनाने की कोशिश की।

इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से गलती से धक्का लग गया। सलमान की नजर बच्चे पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसकी ओर ध्यान दिया। वह बच्चे के पास पहुंचे और प्यार से उससे हाथ मिलाया। इसके बाद सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते भी नजर आए, ताकि बच्चे और अन्य लोगों को परेशानी न हो।

बच्चों से भी की बातचीत

सलमान काले टी-शर्ट और पैंट में आशीष शेलार के आवास पहुंचे थे। बाद में वह सिर पर काली टोपी और गले में शॉल पहने नजर आए। गणपति पंडाल में उन्होंने बप्पा के दर्शन किए। बाहर निकलते समय बड़ी संख्या में फैंस और मीडिया कर्मी उनके आसपास जमा हो गए।

कार में बैठने से पहले सलमान ने भीड़ में मौजूद कई बच्चों पर ध्यान दिया। सुरक्षा कर्मी लगातार लोगों को अभिनेता से दूर रखने और रास्ता बनाने में जुटे थे। इस दौरान सलमान ने सुरक्षाकर्मियों से भीड़ संभालते समय सावधानी बरतने का इशारा किया। उन्होंने बच्चों से कुछ देर बातचीत भी की।

सलमान के इस व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में वह भारी भीड़ के बीच सुरक्षा घेरे में आगे बढ़ते और रास्ते में बच्चों की ओर ध्यान देते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button