Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
धमतरी

Protection: क्यूं सहूँ सफर में suffer आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व….यहां की पुलिस ने फिर शुरू किया ये कार्यक्रम, अब महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Protection) मजबूत पुलिस विश्वसनीय पुलिस ध्येय वाक्य के अंतर्गत महिलाओं एवं नाबालिक बच्चों की सुरक्षा हेतु संचालित जागरूकता कार्यक्रम क्यूं सहूं सफर में Suffer का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सफल यात्रा के दौरान सुरक्षा एवं नाबालिक बच्चों के प्रति अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूक करना है। (Protection)  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते संक्रमण के दौरान आम नागरिकों के आवागमन की व्यवस्था बस आदि का संचालन बंद होने से क्यूं सहूँ सफर में suffer कार्यक्रम में शिथिलता आई थी।

(Protection) एसपी बी. पी. राजभानू द्वारा यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर क्यूं सहूँ सफर में suffer, आपकी सुरक्षा हमारा दायित्व कार्यक्रम पुनः संचालित किया गया है।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में शक्ति टीम द्वारा पुनः क्यूं सहू सफर में suffer कार्यक्रम के तहत यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

उप पुलिस अधीक्षक सारिका वैद्य, प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक रागिनी तिवारी, निरीक्षक रीना कुजुर एवं सूबेदार रेवती वर्मा के द्वारा समय-समय पर दिशा निर्देश दिए गए। शक्ति टीम के द्वारा धमतरी बस स्टैंड से गुजरने वाली बसों में धमतरी से संबलपुर तक, धमतरी से नहर नाका तक एवं धमतरी से श्यामतराई तक बस में बैठी महिलाओं एवं बच्चों को उनके अधिकारों एवं कानून की जानकारी दी गई।

छत्तीसगढ़ पुलिस के नंबर डायल 112 की जानकारी देकर एंड्राइड मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करने एवं आवश्यकता पड़ने पर उसके SOS बटन को प्रेस करने पर पुलिस के द्वारा आपको त्वरित सहायता उपलब्ध कराना बताया गया। साथ ही ऐसी सुविधाओं का सही उपयोग करने समझाईश देते हुए महिलाओं व नाबालिग बच्चों को सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जानकारी दी गई

Related Articles

Back to top button