Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

India-Pakistan Border: अटारी सीमा पर पाकिस्तानी महिला ने दिया बच्चे का जन्म, नाम रखा ‘बॉर्डर’

नई दिल्ली। (India-Pakistan Border) भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर पर एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। बॉर्डर पर जन्म होने की वजह से दंपत्ति ने नवजात का नाम बॉर्डर रखा। बता दें कि पंजाब के राजनपुर जिले के निवासी नींबू बाई और उनके पति बलम राम अन्य पाकिस्तानी नागरिको के साथ भारत तीर्थ के लिए आए थे। लेकिन आवश्यक दस्तावेज नहीं होने के कारण बॉर्डर पर ही फंस गए।

(India-Pakistan Border) एक न्यूज चैनल की खबर के मुताबिक अचानक महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। प्रसव पीड़ा देख पंजाब गांव की कई अन्य महिलाएं डिलीवरी में मदद के लिए पहुंची। अन्य सुविधाओं के अलावा स्थानीय लोगों ने मां और बच्चे के लिए चिकित्सकीय व्यवस्था भी की।

(India-Pakistan Border) नींबू बाई और बलम राम ने बताया कि भारत-पाक सीमा पर बच्चे का जन्म होने की वजह से उन्होंने अपने बच्चे का नाम बॉर्डर रख दिया। यहां पर रह रहे 97 लोगों में से 47 बच्चे हैं। इनमें से छह बच्चों का जन्म भारत में हुआ और इनकी उम्र एक साल से कम है।

Related Articles

Back to top button