छत्तीसगढ़रायगढ़

स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्कूली छात्रों ने वाल पेंटिंग की, नगर निगम और रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान से प्रतियोगिता का आयोजन

नितिन@रायगढ़। शहर को साफ और सुंदर बनाने के साथ साथ स्वच्छता रैंकिंग में स्थान दर्ज कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन ने कमर कस लिया है।

इस कार्य में शहर के प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था रोटरी क्लब ने भी साथ आ गई है। दोनो टीमों ने मिलकर शहर वासियों तक शहर को साफ सुथरा रखने का संदेश पहुंचाने का कार्य किया।

इस क्रम में आज शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र- छात्राओं को वाल पेटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने को प्रेरित किया। बच्चो ने इस प्रतियोगिता में बड़े उत्साह से भाग लिया। स्कूली बच्चों ने बताया कि उन्होंने अपनी वाल पेटिंग के माध्यम से शहर वासियों को यह संदेश दिया कि किस तरह वो पर्यावरण को सुरक्षित रखने का काम कर सकते हैं। सूखे गीले कचरों का निपटारा कैसे किया जा सकता है? प्लास्टिक कचरे का निपटान किस तरह से किया जाना चाहिए? प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए कितना नुकसान दायक है।

वही प्रतियोगिता को लेकर महापौर ने कहा कि आज की वाल पेंटिंग प्रतियोगिता शहर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिहाज से महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले दिनों में केंद्रीय स्वच्छता रैंकिंग टीम का शहर दौरा है,उसे ध्यान में रखकर हम सब प्रयासरत है की रायगढ़ शहर देश के साफ- सुथरे शहरों में अपना नाम दर्ज करा पाए।

Related Articles

Back to top button