छत्तीसगढ़

प्रदेश में आज कोरोना के 209 नए मरीजों की पहचान,  1 मरीज की मौत, 1353 एक्टिव केस

रायपुर। प्रदेश में आज कोरोना के 209  नए मरीज मिले  है। वहीं 73 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।  जबकि इलाज दौरान 1  मरीज की मौत हो गई है।  

प्रदेश ने आज कोरोना के जो नए मरीज मिले है, उसमें  दुर्ग से 38, राजनांदगांव से 9, बालोद से 2. बेमेतरा से 1, कबीरधाम से 7, रायपुर से 11, धमतरी से 2, बलौदाबाजार से 2, महासमुंद से 17, गरियाबंद से 29, बिलासपुर से 19, रायगढ़ से 12,  कोरबा से 2, मुंगेली से 1, सरगुजा से 9, कोरिया से 7,  सूरजपुर से 19, बलरामपुर से 1, जशपुर से 4, कोंडागांव से 11, दंतेवाड़ा से 2, कांकेर से 4 मरीज शामिल है।

आज मिले कोरोना मरीजों के साथ ही प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 11 लाख 79  हजार 672  हो गई है। जिसमे से 1353 एक्टिव मामले है। वहीं 11 लाख 64  हजार 124  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इस वायरस से राज्य में अब तक 14153   मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button