छत्तीसगढ़कबीर धाम(कवर्धा)जिले
लालपुर हत्याकांड के आरोपी का गिराया गया घर: भारी संख्या में पुलिस बल और निगम टीम मौजूद, झंडा विवाद में भी शामिल था आरोपी

संजू गुप्ता@कवर्धा । लालपुर हत्याकांड के आरोपी के घर नगरपालिका और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची हैं। भारी संख्या में पुलिस बल बल व नगर पालिका की टीम मौके पर मौजूद हैं। आरोपी के मकान को तोड़ा गया। आरोपी अयाज़ खान के घर को बुलडोजर से ढहाया गया। सिटी कोतवाली के बीच पारा का मामला हैं।
बता दे कि 20 जनवरी को साधराम यादव की लालपुर में हत्या हुई थी। हत्याकांड के 6 आरोपी जेल में हैं। सुबह ही बुलडोजर लेकर प्रशासन की टीम पहुंच गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिले में इस तरह की पहली कार्यवाही है। आरोपी अयाज झंड़ा विवाद में भी शामिल था। आरोपी की खिलाफ थाने में 9 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा है कि आदतन अपराधी है।