ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 18 IPS अफसरों का तबादला, अमन कुमार SIA के SP बने

अजय कुमार को SIB की जिम्मेदारी, अंशिका जैन जगदलपुर की CSP नियुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

गृह (पुलिस) विभाग की ओर से जारी आदेश में 2021 से 2024 बैच तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ कई जिलों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) और सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG) स्तर पर बदलाव किए गए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी

बीजापुर में ASP (ऑप्स) रहे अमन कुमार रमन कुमार को नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक (SIA) बनाया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अजय कुमार को पुलिस अधीक्षक (SIB) की जिम्मेदारी दी गई है। आकाश श्रीमाल को AIG (अ.अ.वि.) और अक्षय प्रगोद सबद्रा को AIG (योजना/प्रबंध) नियुक्त किया गया है। एसटीएफ बघेरा, दुर्ग में पदस्थ आकाश कुमार शुक्ला अब AIG (ANTF) की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बीजापुर में पदस्थ रविन्द्र कुमार मीणा को SP (चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध) बनाया गया है। वहीं, सुकमा में पदस्थ रोहित कुमार शाह को 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, बीजापुर का सेनानी नियुक्त किया गया है।

कई जिलों में बदले ASP (ऑप्स)

जगदलपुर के CSP रहे सुमीतकुमार दत्ताहारी को ASP (ऑप्स), कांकेर बनाया गया है। रायपुर में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को ASP (ऑप्स), नारायणपुर की जिम्मेदारी मिली है। रायगढ़ के CSP मयंक मिश्रा को ASP (ऑप्स), सुकमा और राजनांदगांव की CSP वैशाली जैन को ASP (ऑप्स), जगदलपुर पदस्थ किया गया है।

कोरबा के CSP विमल कुमार पाठक को ASP (ऑप्स), नारायणपुर, दुर्ग के CSP हर्षित मेहर को ASP (ऑप्स), कोंडागांव और अंबिकापुर के CSP राहुल बंसल को ASP (ऑप्स), बीजापुर बनाया गया है।

प्रशिक्षु अधिकारियों की भी पोस्टिंग

प्रशिक्षु IPS अंशिका जैन को CSP, जगदलपुर नियुक्त किया गया है। साकोर मानसी नानाभाउ को सहायक पुलिस आयुक्त, आजाद चौक, रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी आदित्य कुमार को CSP, राजनांदगांव और प्रतीक बंसोडे को CSP, अंबिकापुर बनाया गया है।

देखिए आदेश की कॉपी-

Related Articles

Back to top button