गरियाबंद

Gariyaband: दुष्कर्म का आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे, मामला दर्ज होने के बाद 12 घंटे के अंदर देवभोग पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

रवि तिवारी@देवभोग।  (Gariyaband) देवभोग पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद आरोपी को 12 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर जेल दाखिल करवा दिया हैं। थाना प्रभारी विकास बघेल के नेतृत्व में देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया हैं।

थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि उच्च अधिकारियों से मिले दिशा-निर्देश के आधार पर देवभोग थाना क्षेत्र अंतर्गत आरोपी दुर्योधन यादव को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर सालभर से दैहिक शोषण करता आ रहा था। (Gariyaband) वहीं पीड़िता द्वारा शादी करने की बात कहने पर आरोपी ने इंकार कर दिया।

SC ने हाईकोर्ट के फैसले को किया रद्द, प्रदेश के दो रिटायर्ड IAS अधिकारियों को मिली बड़ी राहत, जानिए पूरा मामला

(Gariyaband) अंततः मामले में पीड़िता ने देवभोग थाने पहुँचकर मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामले में देवभोग पुलिस ने धारा 363,366,376(3) भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल कर दिया हैं।

Related Articles

Back to top button