
कोरिया। जिले में बस स्टैंड में झंडा लगाते समय बड़ा हादसा हो गया. नगर पालिका परिषद के दो मजदूर करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई.जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है. हादसे की जानकारी मिलते ही पालिका परिषद के मुख्य नपा अधिकारी कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे।
जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तेज बारिश में नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ ने झंडा लगाने के लिए कई मजदूरों को लगा दिया। इन मजदूरों में सुमन और रामकृपाल नाम के दो मजदूर प्रतीक्षा बस स्टैंड में झंडा लगा रहे थे। इस दौरान दोनों करंट की चपेट में आ गए। बस स्टैंड में मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामकृपाल का इलाज जारी है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।