गरियाबंद

Gariyaband: अब कोचियों की खैर नहीं! अवैध धान परिवहन रोकने 23 चेकपोस्ट, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

रवि तिवारी@गरियाबंद। (Gariyaband) इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन अवधि के दौरान सीमावर्ती राज्यों  से लाकर जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में विक्रय की आशंका की रोकथाम, नियंत्रण एवं कार्यवाही करने के लिए देवभोग, मैनपुर एवं छुरा विकासखण्ड में 23 चेकपोस्ट बनाकर चेकिंग दल तैनात किया गया है।

(Gariyaband)कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि चेकिंग दल के सदस्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामों का भ्रमण कर अवैध धान की आवाजाही पर निगरानी रखेंगे। गठित दल अन्य राज्यों से अवैध परिवहन करते हुए पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करेंगे और नियमित माॅनिटरिंग करेंगे।

(Gariyaband)देवभोग तहसील अंतर्गत 13 चेकपोस्ट बनाए गये है, जिनमें कैटपदर में सीनापाली ओडिशा मार्ग पर, सुकलीभाठा पुराना (धूपकोट) ओडिशा मार्ग, नागलदेही से ओडिशा मार्ग, देवभोग से ओडिशा मार्ग खुटगांव,  सागौनबाड़ी में ओडिशा मार्ग, खोकसरा में ओडिशा मार्ग, झिरीपानी में ओडिशा मार्ग, केंदूबन में ओडिशा मार्ग, कोदोभाठा में ओडिशा मार्ग, सहसखोल उसरीपानी में ओडिशा मार्ग, बरही में ओडिशा मार्ग, अमाड़ में ओडिशा मार्ग, फलसापारा मगररोड़ा में ओडिशा मार्ग शामिल है।

मैनपुर विकासखण्ड तहसील अंतर्गत 6 चेकपोस्ट बनाये गये है, जिनमें बनवापारा, बिरीघाट, तेतलखुटी, धुरवापथरा, उरमाल, भरूवामुड़ा शामिल है तथा छुरा तहसील अंतर्गत 4 चेकपोस्ट बनाये गये है, जिनमे मुढ़ीपानी, कोठीगांव, चरौदा एवं चुरकीदादर शामिल है।

4 उपार्जन केन्द्रों के केन्द्र प्रभारी में संशोधन

समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन केन्द्रों की सतत निगरानी हेतु केन्द्र प्रभारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर द्वारा जिले के 4 उपार्जन केन्द्रों के केन्द्र प्रभारियों की नियुक्ति में आशिंक संशोधन किया गया है। आदेश के तहत देवभोग के लाटापारा उपार्जन केन्द्र के लिए अब केन्द्र प्रभारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी लाटापारा श्री गजेन्द्र नवरंग होंगे। मैनपुर अंतर्गत उरमाल उपार्जन केन्द्र के प्रभारी सहायक विकास विस्तार अधिकारी देवभोग चरण सिंह माझी, छुरा अंतर्गत सोरिदखुर्द हेतु वरिष्ठ उद्यान विस्तार अधिकारी टीआर साहू तथा फिंगेश्वर विकासखण्ड अंतर्गत बोरसी उपार्जन केन्द्र के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी मुकेश कुमार साहू केन्द्र प्रभारी होंगे।

Related Articles

Back to top button