ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने राज्यपाल से की मुलाकात, यूथ कनेक्ट में आने का दिया न्योता

अगले महीने बिलासपुर में प्रस्तावित है कार्यक्रम; युवाओं में नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल विकसित करने पर रहेगा जोर

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को इंडिया इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (IIMUN) की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को अगले महीने बिलासपुर में प्रस्तावित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

IIMUN युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने के उद्देश्य से काम करने वाली संस्था है। संस्था विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार रखने तथा संवाद करने का मंच उपलब्ध कराती है।

मुलाकात के दौरान अंबर फातिमा ने राज्यपाल को बिलासपुर में आयोजित होने वाले आगामी यूथ कनेक्ट कार्यक्रम की जानकारी दी और इसमें उनकी सहभागिता का आग्रह किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जोड़ना और उनमें नेतृत्व तथा संवाद की क्षमता को प्रोत्साहित करना है।

राज्यपाल को दिए गए आमंत्रण के जरिए संस्था ने युवाओं के बीच सकारात्मक संवाद और नेतृत्व विकास से जुड़ी पहल में उनकी सहभागिता की अपेक्षा जताई।

Related Articles

Back to top button