गरियाबंद

Gariyaband: जनमानस की समस्याओं को दूर करने में जिला पंचायत अध्यक्ष की रही है सक्रिय भूमिका, ग्रामीणों से मिले आवेदन का तत्काल कराती है निराकरण

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) गरियाबंद जिला की जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा तैयार रहती है। ग्रामीणों से जैसे ही उन्हें समस्याओं को लेकर आवेदन प्राप्त होता है,तत्काल वे उस पर उचित कदम उठाकर उस समस्या का निराकरण भी करवा देती है। (Gariyaband) जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने सवा साल के कार्यकाल के दौरान जनसमस्याओं को विशेष रूप से ध्यान देकर उसका निराकरण भी तत्काल किया है। इसी के फलस्वरूप जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आमजनों का भरोशा निरन्तर बढ़ता ही जा रहा है। स्मृति ने क्षेत्र में आमजनों के मांग के अनुरूप ट्रांसफार्मर की व्यवस्था तत्काल करवाकर ग्रामीणों को अंधेरे से मुक्ति दिलवाने का काम भी किया है।

खुद मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों की समस्या का करती है हल

(Gariyaband) जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर को पिछले दिनों सरगीगुड़ा के ग्रामीणों ने आवेदन कर बताया था कि उनके गॉव में 20 दिन से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है,जिसके चलते गॉव में बिजली व्यवस्था ठप्प है। वही ग्रामीणों से मिले आवेदन के बाद स्मृति ने तत्काल जिम्मेदारों से सम्पर्क कर वहां ट्रांसफार्मर का व्यवस्था करवाया,इसके बाद मौके पर पहुँचकर ट्रांसफार्मर लगने तक खुद खड़ी रही और बिजली व्यवस्था बहाल करवाकर गॉव से लौटी। वही स्मृति के इस प्रयास के बाद ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर उनका फ़ोटो शेयर कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया था। इसी तरह की स्थिति देवभोग ब्लॉक के जामगॉव में था। यहां भी ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण 15 दिनों से विधुत व्यवस्था ठप्प था। यहां भी ग्रामीणों से मिले आवेदन पर स्मृति ने तत्काल कदम उठाया और 24 घण्टे में ट्रांसफार्मर गॉव तक पहुँच गया। यहां बताना लाज़मी होगा कि अब तक स्मृति के प्रयास से उरमाल,जीडार,अमलिपदर, चिचिया,ध्रुवागुड़ी,माडागॉव, छेलडोंगरी, गुड़भेली, सिहारलाठी,ध्रुवापथरा,गुरजीभाठा(अ) में ग्रामीणों के मांग के अनुरूप तत्काल ट्रांसफार्मर का व्यवस्था करवाया गया है।

वर्षों बाद मिला साफ पानी

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर के प्रयास से वर्षों बाद धुपकोट के आश्रित ग्राम दाशोपारा के ग्रामीणों को साफ पानी नसीब हो पाया। यहां के ग्रामीण कई साल से डेम का पानी पीने को मजबूर थे। वही कांग्रेस के स्थानीय युवा नेता बिहारी प्रधान द्वारा मामले से युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भविष्य प्रधान को अवगत करवाया गया। भविष्य ने मामले से जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर को अवगत करवाया। इसके बाद स्मृति ने समस्या को गम्भीरता से लेकर वहां तुरन्त बोर खनन करवाया। आज स्मृति के प्रयास से दाशोपारा के करीब 150 ग्रामीणों को साफ पानी मिल रहा है। इसी क्रम में स्मृति ने मांग के अनुरूप पूरे जिले में करीब 30 बोर खनन करवाया है।

25 दिव्यागों के चेहरे पर लौटाया मुस्कान

जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने अपने प्रयास से 25 दिव्यागों को व्हीलचेयर दिलावकर उनके चेहरे में मुस्कान बिखेरने का काम किया है। आज स्मृति के प्रयास से दिव्यांग जन व्हीलचेयर से घूमने फिरने में सक्षम हो रहे है। इसी क्रम में अब तक 50 से ज्यादा लोगों का राशनकार्ड बनवाकर जरूरतमंदों को शासन की योजनाओं का भी लाभ दिलवाया है।

वर्षों पुरानी मांग को किया पूरा
जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा किया है। आज स्मृति के प्रयास से आड़पाथर नाला में 50 लाख का पुलिया बनने जा रहा है। इस नाले पर पुलिया के लिए ग्रामीण तीन दशक से भी ज्यादा समय से प्रयासरत थे। वही स्मृति ने अपने चुनावी प्रचार के दौरान ग्रामीणों से वादा किया था कि वे इस बड़ी समस्या से आमजनों को राहत दिलवाएंगी। वही चुनाव जीतते ही स्मृति ने सबसे पहले उसी समस्या को फोकस किया। वही समस्या को हल कर वहां जिला पंचायत अध्यक्ष ने 50 लाख के पुलिया की स्वीकृति दिलवाया। वही पुलिया की स्वीकृति के बाद ग्रामीणों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षो पुरानी मांग को पूरा कर जिला पंचायत अध्यक्ष ने उन्हें  बड़ी राहत देने का काम किया है।

Related Articles

Back to top button