गरियाबंद

Gariyaband: भूपेश सरकार पर हमलावर हुई बीजेपी, भाजपा युवा मोर्चा ने पट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग

रवि तिवारी@देवभोग। (Gariyaband) केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती करने के बाद अब राज्य सरकार पर भी कीमतें कम करने का दबाव बढ़ गया है। प्रदेश में विपक्ष में बैठी भाजपा भूपेश सरकार पर हमलावर हो गई है। इसी कड़ी में गरियाबंद के भाजयुमो जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगिराज माखन कश्यप के द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए कीमतों में कटौती की मांग की गयी है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने राज्य सरकार से केंद्र के बराबर कीमतों में कटौती की मांग की है।

(Gariyaband) जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम के साथ देवभोग के एक पेट्रोल पंप पर शनिवार को राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। (Gariyaband) इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जल्द से जल्द पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने की मांग की। उन्होंने राज्य सरकार से केंद्र सरकार के बराबर कीमतें कम करने की मांग की है।

इस दौरान योगीराज ने कहा कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उनकी टीम द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देशवासियों को दीपावली का तौफा देते हुए पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी है। इसके बाद देश के कई अन्य राज्यों ने भी अपने स्तर पर बड़े पैमाने में कटौती की है मगर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अब तक इस दिशा में कोई पहल नही की गई। उन्होंने राज्य सरकार पर प्रदेश की भोली-भाली जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा ने अनोखे अंदाज में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने अपनी कमर पर वीएटी लिखी बोरी लादकर झुकी हालात में पट्रोल-पंप के आसपास मार्च पास्ट किया। जिसमे उन्होंने ये संदेश देने की कोशिश कि पट्रोल-डीजल पर अत्यधिक वीएटी के बोझ से आम जनता की कमर टूट रही है।

कुछ दिन पहले जहां कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर थी और दाम कम करने की मांग कर रही थी। दीपावली पर केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम करने के बाद अब पासा पलट गया है। अब प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भूपेश सरकार पर हमलावर हो गयी है और कीमतों में कटौती की लगातार मांग कर रही है।

Related Articles

Back to top button