छत्तीसगढ़कांकेर (उत्तर बस्तर)

10 किलोग्राम का पाईप आईईडी बरामद, सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को मिली कामयाबी

विनोद साहू@कांकेर। सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों को 1 नग पाईप आईईडी लगभग 10 किलोग्राम बरामद किया है। जिसे सुरक्षाबलों ने मौके पर नष्ट्र कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत खोमन सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतागढ़,अमरनाथ सिदार अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अंतागढ़,अविनाश ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक (नक्स.ऑप्स/डीआरजी) कांकेर के पर्यवेक्षण में आज 20अक्टूबर को डीआरजी टीम थाना ताड़ोकी, कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत नक्सल गस्त/सर्चिंग पर रवाना हुये थे। नक्सल गस्त के दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि थाना कोयलीबेड़ा के ग्राम टेकापार जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से पाईप आईईडी लगाया गया है। सूचना पर डीआरजी टीम द्वारा सूचना स्थल ग्राम टेकापार पहाड़ी जंगल/ पहाड़ी क्षेत्र में सर्च करने पर नक्सलियों द्वारा लगाया गया 1 नग पाईप आईईडी लगभग 10 किलोग्राम को सुरक्षा बलों द्वारा बरामद कर मौके पर नष्ट किया गया। थाना कोयलीबेड़ा में वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button