StateNewsदेश - विदेश

एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में आग, यात्रियों में हड़कंप

दिल्ली। दिल्ली से इंदौर जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI2913 को शनिवार को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद कॉकपिट क्रू को दाहिने इंजन में आग लगने का संकेत मिला। इसके बाद पायलटों ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए इंजन बंद कर विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला किया।

एअर इंडिया प्रवक्ता ने बताया कि यह घटना 31 अगस्त को हुई। जैसे ही विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी, तकनीकी समस्या का संकेत मिला। विमान को तुरंत सुरक्षित रूप से उतार दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और घबराने की कोई बात नहीं है।

फ्लाइट पर यात्रियों की प्रतिक्रिया

इंजन में आग लगने की सूचना मिलते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पायलट और कॉकपिट क्रू की त्वरित और पेशेवर कार्रवाई से किसी भी तरह का बड़ा हादसा टल गया। यात्रियों को शांत करने के लिए क्रू ने उन्हें स्थिति की जानकारी दी और सुरक्षा निर्देशों का पालन कराया।

घटना के बाद विमान को निरीक्षण के लिए रोक दिया गया है। इस बीच यात्रियों को दूसरे विमान में स्थानांतरित किया जा रहा है, जो जल्द ही इंदौर के लिए रवाना होगा। एयरपोर्ट प्रशासन ने भी तुरंत आपात व्यवस्था लागू कर हवाई अड्डे पर सुरक्षा को सुनिश्चित किया।

Related Articles

Back to top button