Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: गंभीर रूप से घायल जवानों को हेलीकॉप्टर से लाया जाएगा रायपुर, 3 जवान इलाज के लिए राजधानी रेफर

शिव शंकर साहनी @अंबिकापुर। (Ambikapur) मैनपाट में पुलिस कर्मियों को ला रही एक बस शनिवार दोपहर को रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में 38 जवान सवार थे। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को जितेन्द्र धुर्वे, भास्कर प्रधान एवं कमलेश कोर्राम को बेहतर उपचार हेतु मां महामाया एयरपोर्ट से वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया।

(Ambikapur) दुर्घटना की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने कलेक्टर  संजीव कुमार झा को घायल जवानों को तत्काल उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गंभीर रूप से घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर ले जाने के निर्देश दिए थे।

Chhattisgarh: मायाराम सुरजन कन्या विद्यालय होगा प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल- सीएम भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कलेक्टर  झा के द्वारा तत्काल घायलों को उपचार हेतु मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर(Ambikapur)  में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल तीन जवानों को बेहतर उपचार हेतु हेलीकाप्टर के द्वारा रायपुर ले जाने की व्यवस्था मेडिकल टीम के साथ की गई।

Related Articles

Back to top button