ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

समितियों में खाद-बीज लेने उमड़े किसान, आसान व्यवस्था से जताई संतुष्टि

समय से मिली खाद और बीज की उपलब्धता, किसानों ने सरकार और प्रशासन का जताया आभार

रायपुर। खरीफ सीजन की तैयारी के बीच छत्तीसगढ़ में किसानों को समय पर खाद और बीज उपलब्ध कराने की व्यवस्था का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।

जिला प्रशासन की लगातार मॉनिटरिंग और सहकारी समितियों में बेहतर प्रबंधन के चलते किसान बिना किसी परेशानी के खाद-बीज प्राप्त कर रहे हैं। यही वजह है कि इन दिनों समितियों में किसानों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है और किसान व्यवस्था से संतुष्ट नजर आ रहे हैं।

बलौदाबाजार जिले के पुरानी बस्ती निवासी किसान हरिचंद कुर्रे ने बताया कि वे अपनी 65 डिसमिल कृषि भूमि पर खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार खेती शुरू होने से पहले ही उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज उपलब्ध हो गया है। इससे न केवल उनकी चिंता दूर हुई है, बल्कि क्षेत्र के अन्य किसानों को भी राहत मिली है।

हरिचंद कुर्रे ने बताया कि खाद और बीज लेने के लिए उन्हें समिति में किसी प्रकार की लंबी लाइन का सामना नहीं करना पड़ा। पूरी प्रक्रिया सरल और व्यवस्थित रही, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई।

उन्होंने कहा कि पहले किसानों को कई बार खाद-बीज के लिए इंतजार करना पड़ता था, लेकिन इस बार व्यवस्था काफी बेहतर है।

किसानों का कहना है कि समय पर खाद और बीज मिलने से वे खेती की तैयारियां तय समय पर शुरू कर पा रहे हैं। इससे उत्पादन बढ़ने की उम्मीद भी बढ़ी है। किसानों ने जिला प्रशासन और सहकारी समितियों द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की है।

हरिचंद कुर्रे ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में किसानों के हित में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की जरूरतों को समझते हुए समय से पहले खाद-बीज उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button