दुर्ग

Bhilai निगम का घेराव, साफ सफाई और अन्य कार्यो में भेदभाव का लगाया आरोप, प्रदर्शन कर जाहिर किया आक्रोश

अनिल गुप्ता@भिलाई। नगर निगम भिलाई के विभिन्न भाजपा दल के पार्षदों के वार्डों में साफ सफाई तथा अन्य कार्यो में भेदभाव किये जाने के विरोध में भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के मुख्य कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर अपना आक्रोश जाहिर किया। साथ ही सफाई एंजेसी के नाम पर भिलाई विधायक को घेरने का प्रयास किया इसके बाद नगर निगम आयुक्त को अपना ज्ञापन भी सौपा।

कूड़ा करकट निकालकर प्रवेश द्वार पर बिखराया

नगर निगम भिलाई के मुख्य कार्यालय के समक्ष वार्ड क्रमांक 38 के भाजपा के पार्षद पीयूष मिश्रा सहित अन्य भाजपाई पार्षदों ने सफाई रिक्शा से कूड़ा करकट निकालकर प्रवेश द्वार के समक्ष ही बिखरा दिया और भिलाई विधायक और स्वच्छता अधिकारी के विरोध में नारेबाजी की। पार्षद पीयूष मिश्रा, वार्ड 53 की शकुंतला साहू वार्ड 58 ईश्वरी नेताम वार्ड 25 के नोहर वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि सफाई एंजेसी जे नाम पर कमीशनखोरी की जा रही है। और इसमें भिलाई विधायक भी शामिल हैं। जानबूझकर भाजपा पार्षदों के वार्डो में सफाई नही करवाई जा रही है।

साफ सफाई का कार्य बेहतर तरीके से हो रहा

वही इस विषय को लेकर नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे का कहना है कि भेदभाव का कोई भी कार्य नही हो रहा है। सभी वार्डो में समान रूप से साफ सफाई का कार्य बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

भाजपाई पार्षदों ने अपनी समस्याओं के सबंध में फिलहाल नगर निगम आयुक्त ज्ञापन सौप दिया है। जिस पर आयुक्त ने भी संज्ञान में लेकर स्वच्छताअधिकारियों को निर्देशित किया है।

Related Articles

Back to top button