StateNewsदेश - विदेश

असम में दुश्मनों की ताकत खत्म कर दी: बिस्वा

दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को दरांग में एक भव्य रोड शो के दौरान विपक्षी दलों पर कड़ा प्रहार किया। कार के सनरूफ पर बैठकर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने असम में अपने राजनीतिक शत्रुओं की ताकत को काफी हद तक खत्म कर दिया है और आने वाले समय में जो थोड़ी-बहुत ताकत बची है, उसे भी पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

सरमा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कोई भी उस पार्टी में नहीं जाना चाहता। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस अब भारत में कभी सरकार नहीं बना पाएगी; अगर उसे सरकार बनानी है तो वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में ही संभव है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि इस बार चुनाव में भाजपा के पक्ष में ‘ऐतिहासिक’ नतीजे आएंगे।

भाजपा का मास्टरस्ट्रोक – DA और वेतन आयोग

पश्चिम बंगाल में सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा ने बड़ा चुनावी दांव चला है। सूत्रों के अनुसार, अप्रैल के पहले हफ्ते (संभावित 5 अप्रैल) में जारी होने वाले भाजपा के घोषणापत्र में सरकारी कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं हो सकती हैं। सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर इसे लागू करने का वादा।

वर्तमान में बंगाल के कर्मचारियों को 22% DA मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 56% मिल रहा है। इस भारी अंतर के कारण ममता सरकार के खिलाफ कर्मचारियों में काफी नाराजगी है, जिसे भाजपा भुनाना चाहती है।

Related Articles

Back to top button