घर में खाना बना रही बुजुर्ग महिला चूल्हे के चपेट में आकर जली, 108 की टीम ने उपचार करते हुए हॉस्पिटल पहुँचाया

गुड्डू यादव@मुंगेली। जिले के ग्राम किरना  में खाना बना रही एक वृद्ध महिला आग चपेट में आकर जल गई। सूचना मिलने पर 108 की टीम ने वृद्ध महिला का उपचार करते हुए उसे हॉस्पिटल पहुंचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के पथरिया तहसील अंतर्गत ग्राम किरना निवासी बुधिया बाई उम्र 75 वर्ष घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उनकी साड़ी आग की चपेट में आ गई। इस आगजनी में वृद्ध महिला बुरी तरह से जल गई। जब वृद्ध महिला खाना बना रही थी उस दौरान परिवारजन खेत गए हुए थे। पड़ोसियों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस तत्काल गांव पहुँचीं। घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए ईएमटी दिलेश कुमार ने तुरन्त ईआरसीपी की मदद लेते हुए डॉक्टर वजस से संपर्क साधा और उनके सलाहनुसार वृद्ध बुधिया बाई को ऑक्सीजन सपोर्ट और उपचार करते हुए जिला अस्पताल मुंगेली लेकर आएं। फिरहाल डॉक्टरों की टीम द्वारा बुधिया बाई का उपचार किया जा रहा है।

Exit mobile version