ChhattisgarhStateNewsदेश - विदेश

एकनाथ शिंदे ने रिपब्लिकन सेना से गठबंधन की घोषणा, ‘भीमशक्ति–शिवशक्ति’ एकता पर जोर

मुंबई। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना के प्रमुख एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार रात दलित संगठन रिपब्लिकन सेना के साथ गठबंधन का ऐलान किया। ठाणे के शिवाजी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में रिपब्लिकन सेना प्रमुख आनंदराज अंबेडकर की मौजूदगी के बीच शिंदे ने इस गठबंधन को ‘भीमशक्ति–शिवशक्ति’ की एकता का पुनर्जीवन बताया।

शिंदे ने कहा कि यह गठबंधन किसी राजनीतिक लाभ या कुर्सी के लिए नहीं, बल्कि न्याय और सामाजिक समानता के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस गठबंधन की बुनियाद डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की विचारधारा और संविधान की मूल भावना पर आधारित है।

अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि भारतीय संविधान ने साधारण परिवारों के लोगों को उच्च पदों तक पहुंचने का अधिकार दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक किसान का बेटा भी मुख्यमंत्री बन सकता है, जो लोकतंत्र और सामाजिक समता की शक्ति को दर्शाता है।

इस राजनीतिक समझौते को आने वाले चुनावों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे दलित वोट बैंक पर असर पड़ सकता है और महाराष्ट्र में नई राजनीतिक समीकरण बन सकते हैं।

Related Articles

Back to top button