देश - विदेश

IMD Report: प्रचंड गर्मी के बीच राहत भरी खबर, मानसून केरल तट पर समय से 5 दिन पहले पहुंचने के आसार

नई दिल्ली। केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत 27 मई से होने की उम्मीद है, सामान्य तिथि यानि कि 1 जून से लगभग चार दिन पहले ही मानसून की केरल में एंट्री हो जाएगी.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2010 के बाद पहली बार होगा जब , मानसून 27 मई की शुरुआत में दक्षिणी राज्य में आ जाएगा.

आईएमडी ने गुरुवार को कहा कि अगले दो-तीन दिनों में दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर मानसून के पहुंचने की उम्मीद है। बढ़ी हुई क्रॉस-इक्वेटोरियल हवाओं के साथ, 15 मई के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होती जा रही हैं। अंडमान में आगमन की सामान्य तिथि 21 मई है।

Related Articles

Back to top button