ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कांकेर में दो दिन होगा जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक, 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में 23 और 24 नवंबर को जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के खिलाड़ी 11 खेल विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।

प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, फुटबॉल, हॉकी, रस्साकसी, बैडमिंटन, तीरंदाजी, कराते, वेटलिफ्टिंग और एथलेटिक्स के मुकाबले होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

आयोजन के पहले दिन 23 नवंबर को जूनियर वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि 24 नवंबर को सीनियर वर्ग के खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। प्रतियोगिताओं के सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग खेलों के आयोजन स्थल भी निर्धारित किए गए हैं।

कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते और वेटलिफ्टिंग के मुकाबले शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में होंगे।

वहीं फुटबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं मिनी स्टेडियम में आयोजित की जाएंगी। तीरंदाजी के मुकाबले शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में होंगे।

दो दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने के साथ आगे की प्रतियोगिताओं में चयन का अवसर भी मिलेगा। जिला स्तरीय आयोजन के जरिए स्थानीय खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मंच उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

Back to top button