धमतरी

Dhamtari: अज्ञात व्यक्ति ने ट्रैक्टर में लगाई आग, वाहन मालिक को लाखों का नुकसान, जांच में जुटी पुलिस

संदेश गुप्ता@धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम तरसींवा में अज्ञात व्यक्ति के द्वारा एक टैक्टर में आग लगा दी गई. जिससे टैक्टर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.आगजनी से वाहन मालिक को लाखो रूपये का नुकसान हुआ है.वही शिकायत के बाद अर्जुनी पुलिस मामला दर्जकर जांच में जुट गई है.

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तरसीवा निवासी विकासबन गोस्वामी ने अपने ट्रैक्टर को नांगर, केजव्हील सहित कृषि कार्य करने के बाद गांव में पुराना बाजार चैक में रखा था.जिसे 2 जनवरी की रात किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा टैक्टर में आग लगा दी गई. सुबह होने पर आगजनी की सूचना गांव के लोगो ने वाहन मालिक को दिया.जिसके बाद वाहन मालिक मौके पर जाकर देखा तो ट्रैक्टर पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था.

बताया जा रहा है कि इस आगजनी में वाहन मालिक को करीब 6 लाख रूपये का नुकसान हुआ है.फिलहाल रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है

Related Articles

Back to top button