Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Haryana: भिवानी खदान में भूस्खलन, एक दर्जन से अधिक के फंसे होने की आशंक, एक की मौत

भिवानी।  हरियाणा के भिवानी जिले के दादम खनन क्षेत्र में शनिवार को भूस्खलन के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और लगभग 15 से 20 अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। भूस्खलन में खनन कार्य में लगे करीब एक दर्जन वाहन दब गए हैं। बचाव कार्य जारी है और पुलिस मौके पर है।

अब तक 3 लोगों को बचा लिया गया है जबकि एक शव को मलबे से बाहर निकाला गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Gariyaband: 6 तस्कर गिरफ्तार, गांजा बेचने के फिराक में ओड़िसा से रायपुर आ रहे थे आरोपी, 1 लाख से अधिक के 13 किलो गांजा जब्त

राहत कार्य का जायजा लेने के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल और एसपी अजीत सिंह शेखावत भी मौके पर हैं।

मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि कुछ लोगों की मौत हुई है। मैं अभी सटीक आंकड़े नहीं दे सकता। डॉक्टरों की एक टीम आ गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीटर पर लिखा कि वह स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। भिवानी में खनक और दादम की पहाड़ियों में बड़े पैमाने पर खनन कार्य किया जाता है। दो महीने पहले बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी।

गुरुवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने क्षेत्र में खनन कार्यों को फिर से शुरू करने की अनुमति दी और अगले दिन काम शुरू हुआ।

Related Articles

Back to top button