छत्तीसगढ़

प्रदेश में अगले 2 दिन 2 डिग्री तक लुढ़केगा पारा; फिर 3 डिग्री तक बढ़ेगा न्यूनतम तापमान…रायपुर में रात का तापमान बढ़ा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हाल के दिनों में हवा की दिशा में बदलाव के कारण ठंड में कमी देखी जा रही है। इससे पहले, राज्य में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था, लेकिन अब यह धीरे-धीरे सामान्य के करीब और फिर सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। मंगलवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट हो सकती है, जिसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि की संभावना जताई गई है। मंगलवार को अंबिकापुर में सबसे ठंडा तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार और गुरुवार को तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद तापमान में और वृद्धि हो सकती है, जिससे ठंड में और कमी आएगी।

Related Articles

Back to top button