छत्तीसगढ़रायगढ़

धूल खा रही है चौपाटी योजना, भाजपा ने कहा – भ्रष्टाचार और लापरवाही का मामला

नितिन@रायगढ़। शहर के निगम सरकार की तमाम योजनाओं में भ्रष्टाचार या लापरवाही उजागर होती रही है।

ऐसी ही एक योजना जिसके लिए निगम ने हाल ही में सौंदर्यीकरण के नाम पर 25 लाख रुपए खर्च किए हैं. इसके तहत शहर के मरीन ड्राइव के किनारे चौपाटी निर्माण और सौंदर्यीकरण की प्लानिंग की गई है।

इतना ही नहीं मरीन ड्राइव के किनारे दुकानों के निर्माण के लिए भी लगभग 45 लाख रुपए अतिरिक्त खर्च किया है। इस योजना के तहत शेड युक्त दुकानों के साथ-साथ पक्के दुकानों का सौंदर्यीकरण भी किया गया था।

इसके बावजूद आज दो साल बाद भी चौपाटी बस नहीं पाई है. अब इस जगह पर खर्च की गई राशि को लेकर निगम के बहुत से पार्षद विरोध के मूड में हैं।

भाजपा ने इस कृत्य को निगम की कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार बताया

भाजपा ने इस कृत्य को निगम की कांग्रेस सरकार का भ्रष्टाचार बताया है। भाजपा के वरिष्ठ इतना आलोक सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की सभी योजनाएं कागजों तक ही सीमित रहती है। विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक ने चौपाटी योजना का उद्धघाटन अपने हाथों से किया था। इसके बावजूद चौपाटी बाद नही पाई। उन्होंने अपने 4 सालों के कार्यकाल में ऐसा कोई काम नही किया जिसके विषय में वो खुद कुछ कह पाएं। चौपाटी योजना भी लाखों रूपए खर्च कई जाने के बाद भी धूल खा रही है।

Related Articles

Back to top button