Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
कांकेर (उत्तर बस्तर)

Crime: इंग्लिश मीडियम के छात्र ने क्लासमेट को मारा चाकू, स्कूल से कुछ दूरी पर दिया वारदात को अंजाम, पेंसिल टूटने के बाद से बढ़ा था विवाद, छुट्टी से लौट रहा था घर

कांकेर। जिले के सरकारी स्कूल के छात्रों के बीच मारपीट और चाकूबाजी हो गई। घटना आज शाम की है। शुक्रवार शाम छुट्‌टी के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। उसी दौरान आरोपी युवक ने 10 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र को चाकू मार दिया। घायल छात्र को उसके साथियों ने जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसे भर्ती कर उसका इलाज जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मामला कांकेर थाना क्षेत्र का है।

CG Breaking: फिर एसएसबी जवानों को नक्सलियों ने बनाया निशाना, उसी इलाके में हमला, 2 जवान घायल

पेंसिल को लेकर शुरू हुआ विवाद चाकूबाजी तक पहुंचा

जानकारी के मुताबिक, शहर में माटवाड़ा गांव निवासी शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल के कक्षा 10 वीं का छात्र है। बताया जा रहा है 5 दिन पहले उसने क्लास में ही पढ़ने वाले छात्र से पेंसिल मांगी थी। वर्क करते वक्त पेंसिल टूट गई। इसके बाद युवराज और आरोपी छात्र में विवाद हो गया। हालांकि तब स्कूल में अन्य छात्रों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद से ही दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा।

छात्र ने थप्पड़ मारा तो आरोपी से किया हमला

बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम छुट्‌टी के बाद सभी बच्चे घर लौट रहे थे। युवराज भी अपने दोस्तों के साथ घर जा रहा था। तभी आरोपी छात्र अपने एक अन्य साथी के साथ पहुंचा और युवराज को रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ी कि मारपीट शुरू हो गई। युवराज ने आरोपी छात्र को थप्पड़ मार दिया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी छात्र चाकू से युवराज पर हमला कर दिया। उसे घायल देख और खून बहता देख बाकी छात्र भी शोर मचाने लगे। चाकू युवराज के हाथों में दो जगह लगा है। बहरहाल पूछताछ के बाद आरोपी छात्र और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। आरोपी छात्र वहीं शहर का रहने वाला है।

Related Articles

Back to top button