निगम और दो नगर पंचायत चुनाव : जिला प्रशासन ने तेज की तैयारियां

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। जिले के अंबिकापुर नगर निगम और दो नगर पंचायत में चुनाव आगामी दिनों में होना है। जिसको लेकर जिला प्रशासन तैयार है तो वही मतदाता सूची प्रारम्भिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिससे मतदाता नाम छुटने और काटने के लिए 7 दिनों में दावा आपत्ति भी कर सकता है। दरअसल सरगुजा जिले में एक अंबिकापुर नगर निगम और दो नगर पंचायत शामिल है। इन सभी जगह के लिए आज मतदाता सूची प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। जिसके लिए मतदाता दावा आपत्ति 7 दिनों के अंदर कर सकता है और यह दावा आपत्ति आरओ और एआरओ के पास अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। वही इस नगरी निकाय चुनाव में जो भी 1 जनवरी 2024 में 18 साल पूर्ण कर चुके है। वही मतदाता या नागरिक को ही इस मतदाता सूची में शामिल किया गया है। इधर अंबिकापुर नगर निगम में 1,15000 मतदाता है। लखनपुर नगर पंचायत में 5000 से अधिक मतदाता है। सीतापुर नगर पंचायत में 6000 से अधिक मतदाता शामिल है।

Exit mobile version