देश - विदेश

Corona Update: देश में कोरोना के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 24 घंटों में पहली बार 4.1 लाख से अधिक नए केस, 3523 संक्रमितों ने तोड़ा दम

नईदिल्ली। (Corona Update) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख 1 हजार से अधिक नए मरीज मिले है है। वहीं 2 लाख 99 हजार 988 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3523 मरीजों की जान चली गई है।

(Corona Update) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 4 लाख 01 हजार 993 नए मरीज पाए गए है। (Corona Update) इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 91 लाख 64 हजार 969 हो गई है। जिसमें से 32 लाख 68 हजार 710 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 56 लाख 84 हजार 406 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 11 हजार 853 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।

Related Articles

Back to top button